DD vs SRH Live Cricket Score, IPL 2018: देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर
Saturday, December 10, 2022
Comment

नए
कप्तान
श्रेयस
अय्यर
के
नेतृत्व
में
दो
मैच
जीतकर
प्लेऑफ
की
दौड़
में
अपने
आप
को
बनाए
रखने
वाली
दिल्ली
डेयरडेविल्स
इंडियन
प्रीमियर
लीग
(आईपीएल)
के
11वें
संस्करण
में
अंकतालिका
में
शीर्ष
पर
काबिज
सनराइजर्स
हैदराबाद
के
खिलाफ
शनिवार
को
राजीव
गांधी
अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में उतरेगी। दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी के बचे सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
दिल्ली की टीम नौ मैचों में तीन में जीत और छह में हार के साथ छह अंक लेकर छठे स्थान पर बनी हुई है। वहीं हैदराबाद आठ मैचों में से छह में जीत हासिल करते हुए 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है। चेन्नई सुपर किंग्स के भी 12 अंक हैं लेकिन चेन्नई ने हैदराबाद से एक मैच ज्यादा खेला है।
चेन्नई को भी शनिवार को दिन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ना है। अगर वह जीत जाती है तो पहला स्थान उसका होगा लेकिन दिन के दूसरे मैच में अगर हैदराबाद जीतती है तो वह कुछ ही घंटों बाद शीर्ष स्थान पर वापसी कर लेगी.


0 Response to "DD vs SRH Live Cricket Score, IPL 2018: देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर"
Post a Comment