Banner ads-terra

CSK vs RCB Live Cricket Score, IPL 2018: देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर

CSK vs RCB Live Cricket Score, IPL 2018: देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर




प्लेऑफ में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगी विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी. 

चेन्नई को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात देकर अंकतालिका में पहले स्थान से बेदखल कर दिया है. इस हार से आहत महेंद्र सिंह धोनी की यह टीम एक बार फिर जीत के रास्ते पर लौटते हुए पहले स्थान पर वापसी की कोशिश करेगी.

यह मैच चेन्नई के दूसरे गृह मैदान पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा.

चेन्नई नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. बेंगलोर के हिस्से आठ मैचों में सिर्फ तीन जीत आई है और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है. 

0 Response to "CSK vs RCB Live Cricket Score, IPL 2018: देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel